फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC has no workshop for repair if volvo buses

परिवहन निगम को हर साल लग रही करोड़ों रुपये की चपत

Wed, 03 Jan 2018 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
HRTC has no workshop for repair if volvo buses

हिमाचल पथ परिवहन निगम में वोल्वों बसों को चले हुए करीब डेढ़ दशक से अधिक का समय हो गया है, लेकिन सूबे में अभी तक वोल्वो बसों की रिपेयर के लिए वर्कशॉप नहीं खुल पाई है। परिवहन निगम की सभी वोल्वो बसों की रुटीन सर्विस से लेकर तकनीकी खराबियों को दिल्ली में दूर किया जा रहा है। इससे परिवहन निगम को हर साल करोड़ों रुपये की चपत लग रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में निगम के पास सरकारी और प्राइवेट कुल 100 वोल्वो बसें हैं। यह वोल्वो लग्जरी बसें प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों से दिल्ली और चंडीगढ़ समेत विभिन्न बाहरी राज्यों के लिए चल रही हैं। वोल्वो बसों की रिपेयर साधारण बसों की अपेक्षा बहुत महंगी है। तकनीकी खराबी आने पर दिल्ली से मेकेनिक बुलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सभी बसों की सर्विस दिल्ली में हो रही है। हैरानी की बात है कि वार्षिक मेंटेनेंस के नाम पर एक वोल्वो पर 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा कोई अन्य बड़ी तकनीकी खराबी आने पर खर्च की राशि एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच पहुंच जाती है। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स व अन्य तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर वोल्वो बसों की रिपेयर प्रदेश में शुरू हो जाए तो दिल्ली में रिपेयर वर्क के लिए आने-जाने पर खर्च होने वाले डीजल समेत अन्य वित्तीय बोझ कम किए जा सकता है। वहीं 100 वोल्वो बसों के एचआरटीसी में शामिल होने से यह आवश्यकता कहीं अधिक बढ़ जाती है। परिवहन निगम के अधिकारी कई बार निगम में घाटे का तर्क दे चुके हैं।


लेकिन वोल्वो बसों की दिल्ली में होने वाली रिपेयर पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। एचआरटीसी हमीरपुर के डिवीजनल प्रबंधक दिलजीत सिंह ने कहा कि सूबे में एचआरटीसी के पास वोल्वो बसों की रिपेयर की सुविधा नहीं है। सालों से वोल्वो की दिल्ली में रिपेयर होती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed