फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC frames new rules for restaurants.

ढाबे पर महंगी पड़ेगी यात्रियों से लूट

Sun, 05 Oct 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Oct 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
HRTC frames new rules for restaurants.

एचआरटीसी से मान्यता प्राप्त ढाबों में यात्रियों से लूट खसोट रोकने के लिए निगम प्रबंधन ने ढाबों के काउंटरों पर रेट लिस्ट और एचआरटीसी का शिकायत नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। ढाबा संचालकों को काउंटरों पर मोटे अक्षरों में प्रिंटेड रेट लिस्ट और शिकायत नंबर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक रामकुमार गौतम ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


एचआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टर अब मनमाने ढाबों पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए बसें नहीं रोक पाएंगे। निगम से मान्यता प्राप्त ढाबों पर ही बसें रुकेंगी। कंडक्टरों को अपने बिल पर ढाबा संचालक से मुहर लगवानी होगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके की बस निगम से मान्यता प्राप्त ढाबे पर ही खाने के लिए रुकी है। मनमाने ढाबों पर बसें रोकने की शिकायत मिलने पर संबंधित बस के ड्राइवर कंडक्टर पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिस ढाबे पर बस रुकेगी, उसकी रिसेप्शन पर बने काउंटर पर संचालक को रेट लिस्ट डिसप्ले करनी होगी। रेट लिस्ट में खाद्य वस्तुओं की प्लेट के साथ साथ थाली के रेट भी चिन्हित करने होंगे। इसके अलावा शिकायत नंबर प्रदर्शित करना होगा ताकि संतुष्ट न होने पर यात्री शिकायत दर्ज करवा सके। यात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर संबंधित ढाबे की मान्यता रद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर करें शिकायत

एचआरटीसी कंट्रोल रूम - 0177-2656326
एचआरटीसी शिकायत सेवा - 94180-00529

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed