फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees meeting in old bus stand shimla

प्रबंधन के खिलाफ फिर संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे एचआरटीसी कर्मी

Mon, 23 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees meeting in old bus stand shimla

एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ एक बार फिर निगम के चालक-परिचालक संघर्ष का बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। रविवार को ओल्ड बस स्टैंड में आयोजित बैठक के दौरान आंदोलन की रणनीति बनाई गई। हिमाचल परिवहन सर्व कर्मचारी यूनियन शिमला लोकल में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक प्रांतीय प्रधान विद्यासागर और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


बैठक के दौरान परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए चिंता जताई गई। खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम कर्मचारियों के अनेकों वित्तीय लाभ निगम प्रबंधन ने लंबे समय से रोक रखे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा है। कर्मचारियों को 21 फीसदी अंतरिम राहत, 3 फीसदी डीए और 13 महीने से रात्रि भत्ता और ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को उनके हक का पैसा न मिलने से वित्तीय स्थिति बेहद खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HRTC employees meeting in old bus stand shimla

हिमाचल परिवहन सर्व कर्मचारी यूनियन ने सरकार और निगम प्रबंधन से चालकों का आरंभिक वेतनमान 9880 रुपये निर्धारित करने, अनुबंधित चालकों-परिचालकों को निगम में कार्यरत अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों की भांति वित्तीय लाभ देने, 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा देने, पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर

लाने तथा प्रशिक्षित परिचालकों व आउटसोर्स कर्मचारियों को ठोस नीति बनाकर निगम में समायोजित करने की मांग उठाई है। कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से निगम कर्मचारियों की मांगें तुरंत पूरी करने की मांग उठाई है। ऐसा न होने की स्थिति में मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने को चेताया है।

सोमदत्त को एचआरटीसी लोकल यूनिट की कमान- एचआरटीसी शिमला लोकल यूनिट के चुनावों में सोमदत्त चांदला को अध्यक्ष, धनीराम और हरि सिंह को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को प्रधान, यशवंत सिंह और अमरीक सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, संजीव कुमार, घनश्याम दास और अश्वनी कुमार को उपप्रधान, नरेंद्र सिंह को महासचिव, धर्मपाल और कृष्ण चंद को सचिव, कमल कांत और राजेश कुमार को सह सचिव, रविंद्र कुमार और चंद्र मोहन को संगठन सचिव, देवी चंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर विकास कुमार, जय किशन, सुभाष चंद, राज कुमार चौहान, भागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नोख राम, संदीप कुमार, राकेश कुमार, हेम राज, कृष्ण कुमार, नीरज वर्मा, विभीषण सिंह, जुमी मुहम्मद, राम सिंह और राम कुमार को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed