{"_id":"5be82052bdec22694623de83","slug":"hrtc-employees-jcc-meeting-on-13-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों की जेसीसी में इन मांगों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों की जेसीसी में इन मांगों पर होगा मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त समन्वय समिति ने 13 नवंबर को जेसीसी बैठक बुलाई है। इसमें एचआरटीसी के 7 संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर और सचिव राजेंद्र ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों के ओवर टाइम और अन्य वित्तीय लाभ पेंडिंग चल रहे हैं। इस बारे में चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों का मानना है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन की अदायगी नहीं हो रही है। ग्रेच्युटी का फैसला सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लंबित है। इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों को भी समय रहते ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का 5 से 6 महीने तक का ओवर टाइम पेंडिंग है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कभी एक महीने तो कभी दो महीने का ओवर टाइम दिया जाता रहा है। इसके अलावा एचआरटीसी में कर्मचारियों के काफी पद लंबित पड़े हैं। इस मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की जानी है।