{"_id":"687cebdf1fd57278040380fc","slug":"hrtc-driver-union-agitation-shimla-news-c-19-sml1001-570569-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मांगें पूरी न होने पर रात्रि ड्यूटी नहीं देंगे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मांगें पूरी न होने पर रात्रि ड्यूटी नहीं देंगे चालक
विज्ञापन
एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने पुराने बस अड्डे में गेट मीटिंग के बाद किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक और परिचालक मांगें पूरी न होने पर रात्रि सेवा नहीं देंगे। यूनियन का कहना है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो एक अगस्त से वर्क टू रूल के तहत यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने रविवार को पुराने बस अड्डे में गेट मीटिंग के बाद प्रदर्शन किया। कहा कि अगर उनकी मांगों को अनसुना किया तो रात्रि ड्यूटी बंद की जाएगी। आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होने पर बसें खड़ी कर दी जाएंगी। लिहाजा इस फैसले के चलते शिमला के खटनोल, चायल, डुब्लू के अलावा राज्य से बाहर के करीब 1100 रूटों पर इसका असर पड़ेगा। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत ठाकुर, लोकल डिपो के प्रधान लतेश कुमार, लेज राम, धर्मवीर, पदम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शहर में नौकरीपेशा, छात्र और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को रात्रि परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में अगर मांगें पूरी न हुई तो यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी होगी।
विज्ञापन
ड्राइवर यूनियन की मांगों को लेकर बैठक 23 को
हिमाचल पथ परिवहन निगम में ड्राइवर यूनियन की लगातार हो रही गेट मीटिंग के बाद अब आला अधिकारी सजग हुए हैं। रविवार को इस बारे में एचआरटीसी की ओर से चिट्ठी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यूनियन की मांगों को लेकर 23 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे बैठक होगी। बैठक एचआरटीसी के मुख्यालय में होगी और ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर बैठक में शामिल होंगे। बैठक में यूनियन की ओर से 17 जून और 11 जुलाई की मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।