एचआरटीसी चालक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) से हिमाचल को 203 चालक मिलेंगे। एचआरटीसी ने सितंबर माह में लिए गए ट्रेड टेस्ट के बाद चालक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
इससे जल्द ही परिवहन निगम में खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा। एचआरटीसी ने भर्ती प्रक्रिया चालकों के 288 पदों को भरने के लिए शुरू की थी।
यह पद अनुबंध आधार पर अस्थायी नियुक्ति से भरे जा रहे हैं। इसके लिए दसवीं की परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया था। साथ में सार्वजनिक सेवा वाहन या भारी परिवहन वाहन का वैध लाइसेंस भी मांगा गया था।
कई वर्गों में नहीं मिले उचित उम्मीदवार
इसे पांच वर्ष के अनुभव के साथ जरूरी किया गया था। हालांकि, सितंबर में हुई ट्रेड परीक्षा के आधार पर अभी 288 के बजाय 203 उम्मीदवारों को ही उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
इसकी वजह कुछ आरक्षित वर्गों में उचित उम्मीदवारों का नहीं मिलना माना जा रहा है। एचआरटीसी के चयनित चालकों का यह परीक्षा परिणाम निगम की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक आरएन बत्ता ने चालकों का रिजल्ट घोषित होने की पुष्टि की है।