फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc did not receive a single application for woman driver post.

HRTC: बस का स्टेयरिंग पकड़ने को तैयार नहीं हिमाचल की बेटियां

Sat, 14 Nov 2015 09:48 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
hrtc did not receive a single application for woman driver post.

एचआरटीसी के हमीरपुर मंडल में महिलाओं का निगम चालक बनने का सपना टूट गया है। एचटीवी लाइसेंस न होने से एक भी महिला चालक आवेदन नहीं कर पाई है। महिला चालक पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। निर्धारित तिथि तक एक भी महिला चालक का आवेदन मंडल प्रबंधक के पास नहीं पहुंचा है। हमीरपुर मंडल में निगम के पांच डिपो आते हैं। इनमें नालागढ़, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और देहरा डिपो शामिल हैं।

विज्ञापन


पांचों डिपुओं से करीब एक सौ महिला चालकों के पद भरे जाने थे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर थी, लेकिन निर्धारित तिथि तक एक भी महिला ने चालक पद के लिए आवेदन नहीं किया। महिलाओं के चालक पद के लिए आवेदन न करने में एचटीवी (हैवी) लाइसेंस का न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

एचटीवी लाइसेंस होने की शर्त थी अनिवार्य

hrtc did not receive a single application for woman driver post.

निगम अधिकारियों की मानें तो महिला चालक आवेदकों के लिए एचटीवी लाइसेंस होने की शर्त को अनिवार्य रखा गया था। मंडल में किसी भी महिला चालक के पास एचटीवी लाइसेंस नहीं है। इसके चलते कोई भी महिला निगम में बस चालक के पद के लिए आवेदन नहीं कर पाई है।

हमीरपुर मंडल के प्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया के करीब सौ पदों के लिए मंडल से महिला चालक पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित तिथि 30 अक्तूबर तक एक भी आवेदन कार्यालय में नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed