फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC did not pay road tax of 400 crores, department issued notice

एचआरटीसी ने नहीं चुकाया 400 करोड़ का रोड टैक्स, विभाग ने जारी किया नोटिस

Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
HRTC did not pay road tax of 400 crores, department issued notice

परिवहन विभाग ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को डिफाल्टर घोषित कर नोटिस जारी किए हैं। निगम ने विभाग का 400 करोड़ का रोड टैक्स जमा नहीं करवाया है। निगम पर पिछले 10 सालों तक का बकाया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, परिवहन विभाग ने एचआरटीसी को नोटिस जारी किया है। परिवहन विभाग ने यह नोटिस लंबे समय से एचआरटीसी की ओर से रोड टैक्स अदा करने के चलते जारी किया है। लंबित पड़े रोड टैक्स को भरने के लिए कहा है।
विज्ञापन


हिमाचल में निगम के कुल 27 डिपो और वर्कशॉप हैं। निगम की 3100 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 640 के करीब ऑर्डनरी, वोल्वो, डीलक्स, जेएनयूआरएम आदि बसें लोकल और अंतरराज्यीय रूटों पर प्रतिदिन दौड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इनमें कई बसें वर्कशॉपों में भी खड़ी हैं। इनमें अधिकतर बसों का हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रोड टैक्स ही आज दिन तक अदा नहीं किया है। कई दिनों से ये बसें बिना रोड टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसी के चलते परिवहन विभाग कांगड़ा ने एचआरटीसी को नोटिस जारी कर रोड टैक्स भरने को कहा है। 

किस डिपो में हैं कितनी बसें

हिमाचल पथ परिवहन निगम की मानें तो बैजनाथ डिपो में 77, पालमपुर में 109, नगरोटा बगवां में 88, धर्मशाला में 136 और देहरा बस डिपो में 153 के करीब ऑर्डनरी, वोल्वो, डीलक्स, जेएनयूआरएम और टैंपो ट्रैवलर बसें हैं। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम कांगड़ा की अधिकतर बसें रोड टैक्स भरे बिना ही दौड़ रही हैं। इसके चलते परिवहन विभाग ने एचआरटीसी को नोटिस जारी कर रोड टैक्स भरने के लिए कहा है।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, आरटीओ कांगड़ा।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास अभी तक रोड टैक्स भरने के लिए पैसा नहीं आया है। जैसे ही पैसा आएगा, बसों का रोड टैक्स भर दिया जाएगा। - अनूप राणा, डीएम, धर्मशाला डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed