फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Buses in himachal under awaharlal Nehru National Urban Renewal Mission

हिमाचल नहीं अब बाहरी राज्यों के लिए चलेंगी 12 मीटर बसें

Fri, 02 Aug 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 02 Aug 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
HRTC Buses in himachal under awaharlal Nehru National Urban Renewal Mission
गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री - फोटो : फाइल फोटो

जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल (जेएनएनयूआरएम) मिशन के तहत हिमाचल को मिली 12 मीटर 60 बसों को सरकार बाहरी राज्यों के लिए चलाएगी। इन्हें प्रदेश में ही लांग रूटों पर भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बसें लंबी होने के कारण इन्हें शहरों में नहीं चलाया जा सकता है। ऐेसे में यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। हाल ही में परिवहन निगम में 131 चालकों की भर्ती हुई है। प्रशिक्षण के बाद अब इन्हें इन बसों में चढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 325 बसें हिमाचल आई थीं। इनमें करीब 60 बसें 12 मीटर की थीं। कुछ समय इन बसों को शहरी क्षेत्रों में चलाया गया, लेकिन जाम लगने के कारण इन्हें शहरों से बाहर किया गया। तब से लेकर यह बसें खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खड़ा रहने से परिवहन निगम को सालाना करोड़ों का घाटा हो रहा है। परिवहन निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में भी इन बसों के बारे में चर्चा हुई थी। इसमें परिवहन मंत्री ने निगम अधिकारियों को बसों को चलाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा था। अब अधिकारियों ने परिवहन मंत्री को इस बारे में अवगत कराया है। 


शहरों में छोटी बसें ही कामयाब हैं। लांग रूट के अलावा हिमाचल से बाहर भी ये बसें चलाई जा सकती हैं। ऐसे में इन बसों को हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए चलाया जाएगा। - गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed