{"_id":"634ccc5ce5e17966484505a7","slug":"hrtc-buses-collided-with-each-other-in-bhota-of-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: भोटा में टकराई एचआरटीसी बसें, चालकों समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: भोटा में टकराई एचआरटीसी बसें, चालकों समेत आठ घायल
Mon, 17 Oct 2022 06:22 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:22 PM IST
सार
हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से हमीरपुर आ रही थी। भोटा के नरैणनगर के पास मोड़ पर दोनों बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हमीरपुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही बस भोटा के नरैणनगर के पास तीखे मोड़ पर दूसरी बस से टकरा गई। इससे बस चालकों समेत आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से भोटा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान दीप कुमार, शीतल, नीरज, ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, शुभम, अजय कुमार, बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। भोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 4:30 बजे हमीरपुर बस स्टैंड से नालागढ़ डिपो की बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से हमीरपुर आ रही थी। भोटा के नरैणनगर के पास मोड़ पर दोनों बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
भोटा पुलिस के हवलदार सुरजीत सिंह का कहना मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि दोनों बसों में टक्कर हुई है। बसों को काफी नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को हलकी चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।