फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus veers off road Narrow escape for passengers in Kullu Himachal Pradesh

कुल्लू: सड़क से निकला टायर, खाई में गिरने से बची एचआरटीसी बस

Wed, 23 Nov 2022 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Nov 2022 05:42 PM IST
सार

एक अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक ने बस को किनारे पर किया तो इसका एक टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस रुक गई।

विज्ञापन
HRTC bus veers off road Narrow escape for passengers in Kullu Himachal Pradesh
सड़क से बाहर निकला बस का टायर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल बंजार की पलदी घाटी के दंधार में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस बंजार से जौरी रूट पर जा रही थी। इसका अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। इसके बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। अगर बस खाई में गिरती को बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं, बीते मंगलवार को लाहौल के दालंग में भी एचआरटीसी की बस सड़क से बाहर निकल गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 किलोमीटर लंबे रूट पर बंजार से बस जौरी के लिए बुधवार सुबह 8:15 बजे रवाना हुई थी। इसमें स्कूली बच्चे और कर्मचारी बैठे थे। दंधार नामक जगह पर सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक ने बस को किनारे पर किया तो इसका एक टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस रुक गई। अगर बस नहीं रुकती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। सभी सवारियां बस से उतर गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी पहुंच गए। दोपहर के समय बस को निकाला गया।  
विज्ञापन


बस के दुर्घटनाग्रस्त होने सेे बचने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क में पैरापिट लगाने की मांग उठाई है। उधर, अड्डा प्रभारी आमी ठाकुर ने कहा कि सड़क बहुत संकरी है। छोटे वाहन को पास देते समय बस का टायर सड़क से बाहर निकल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed