{"_id":"59a2c9364f1c1bb74d8b480e","slug":"hrtc-bus-service-reinstated-for-308-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC के सभी 308 इंटर स्टेट बस रूट बहाल, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC के सभी 308 इंटर स्टेट बस रूट बहाल, लोगों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने एचआरटीसी के चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के सभी इंटर स्टेट बस रूट बहाल कर दिए हैं। शनिवार शाम को 100 रूटों के बाद रविवार को शेष 208 रूटों पर भी बसें दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
चार दिन से हिमाचल में फंसे यात्रियों और सैलानियों को बड़ी राहत मिली है। चंडीगढ़ से दूध, ब्रेड की सप्लाई भी नियमित हो गई है। सैलानी फिर से हिमाचल का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
डेरा प्रकरण के चलते वीरवार दोपहर से एचआरटीसी की बसें प्रदेश से बाहर नहीं जा रही थीं। बीते शुक्रवार से बंद आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।
परिवहन विभाग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विवेक चंदेल ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बाहरी राज्यों के लिए बंद सभी बस रूट बहाल कर दिए हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए वोल्वो और डीलक्स बसें भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन