फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus service on local roots in shimla.

बर्फबारी से अपर शिमला कटा, 250 रूट फेल

Mon, 15 Dec 2014 11:55 AM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus service on local roots in shimla.

बर्फबारी के चलते अपर शिमला के सभी मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद रहे। शिमला सिटी में परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं, वहीं ऊपरी शिमला के लिए सुबह से ही परिवहन निगम की कोई बस नहीं भेजी गई। सिटी सहित ऊपरी शिमला के रविवार को करीब 250 रूट फेल हो गए हैं। भारी बर्फबारी के चलते रामपुर, किन्नौर को वाया मशोबरा-बसंतपुर भेजी जा रही बसें भी रविवार को नहीं भेजी गई हैं। रोहडू के लिए भी वाया पांवटा निगम की कोई बस नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन


नहीं पहुंची दूध, ब्रेड, अंडे की सप्लाई

वाहनों की आवाजाही बंद होने के चलते ऊपरी शिमला में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे दूध, ब्रेड, अंडे की सप्लाई भी प्रभावित रही।

मौसम पर निर्भर होगा आज ट्रैफिक

बर्फ बारी के बाद सोमवार को वर्किंग डे पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था मौसम के मिजाज पर ही निर्भर करेगी। रात को मौसम साफ रहने पर सुबह कोहरा जमने से सड़कों पर फिसलन सताएगी। यदि रात को और बर्फबारी हुई तो मुश्किलें और गंभीर होंगी। हालांकि लोक निर्माण विभाग शिमला डिविजन एक ने दावा किया है कि शहर के सर्कुलर रोड से बर्फ हटा दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही संजौली ढली से मशोबरा की ओर जाने वाली सड़क में देर शाम छह बजे तक मशोबरा के आगे तक बर्फ हटा दी गई थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी का कहना है कि देर शाम तक बल्देंयां तक बर्फ हटा कर सड़क को ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोखिम न उठाएं चालक : सेन

HRTC bus service on local roots in shimla.

परिवहन निगम के डिविजनल मैनेजर अनिल सेन ने बताया कि ऊपरी शिमला के सभी मार्ग बंद हो गए हैं। रविवार को ऊपरी शिमला के सभी रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। रविवार को ऊपरी शिमला के कोई भी बस नहीं भेजी गई है। उन्होंने सभी बस चालक परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि सड़क की स्थिति को बस चलाने के लिए सुरक्षित होने पर ही बसें चलाएं, जोखिम न उठाएं।

शाम तक चला बर्फ हटाने काम: चौहान

नगर निगम के मेयर संजय चौहान का दावा है कि रविवार सुबह आठ बजे से शाम होने तक सड़कों से बर्फ हटाने काम जारी रहा। पूरा दिन अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के प्रयास जारी रहे। जो देर शाम तक बराबर चले।

कुफरी तक हटाई सड़क से बर्फ
शनिवार और रविवार को हुए सीजन के पहले हिमपात के बाद से बंद हुए  एनएच-22 पर ढली से कुफरी तक देर शाम तक मशीनें लगाकर सिंगल लेन सड़क से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था।

इस सड़क पर लगाई गई दो मशीनों को देर रात तक बर्फ हटाने के काम में लगाया गया है। लोनिवि एनएच ढली के सहायक अभियंता विजय चौहान का कहना है कि यदि बर्फ और न गिरी तो सड़क को रात तक कुफरी तक खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed