एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे 35 यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो नालागढ़ की बद्दी से हमीरपुर आ रही एक बस के झनियारी गांव के पास ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ से बस को सड़क के साथ लगते खेतों में घुसा दिया। जिस कारण बस रुक गई और सवारियों की जान बच गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जो हमीरपुर आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि जब बस के ब्रेक फेल हुए तो सड़क सीधी थी। उतराई या मोड़ नहीं था जिससे बड़ा बचाव हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायल राजेश कुमार निवासी ऊटपुर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
एचआरटीसी की बसों की रूटों में जाने से पूर्व मरम्मत और चेकिंग न होने के कारण ऐसे हादसे पेश आ रहे हैं। हाल ही में लठियाणी और शुक्रखड्ड के पास भी ब्रेक और स्टीयरिंग में खराबी आने के कारण दो बसें हादसे का शिकार हो चुकी हैं।
इस संबंध में बस अड्डा प्रभारी हमीरपुर बलवीर का कहना है कि बद्दी से हमीरपुर आ रही नालागढ़ डिपो की बस के झनियारी के पास ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस खेतों में घुसा दी। जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।