{"_id":"620a237c40ac884dc95b3cfc","slug":"hrtc-bus-accident-near-jhakri-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एचआरटीसी की बस खाई में लुढ़की, आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एचआरटीसी की बस खाई में लुढ़की, आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी
Mon, 14 Feb 2022 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:10 PM IST
सार
बस आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। हादसे में करीब आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस दुर्घनाटग्रस्त।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे-5 पर झाकड़ी से दो किलोमीटर आगे गसो पुल के पास 33 सवारियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। बस आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। हादसे में करीब आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, हादसे की खबर सुनते ही रामपुर से लेकर किन्नौर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर सुनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोग रिश्तदारों से पूरी जानकारी लेते रहे। कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद करने में जुट गए।
विज्ञापन
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस मंडी से रिकांगपिओ जा रही थी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने झाकड़ी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सेना और पुलिस ने यात्रियों को नाले से सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस और दूसरे वाहनों से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे एचआरटीसी रामपुर डिपो के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि बस में 33 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।