फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident in una himachal one passenger died

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एचआरटीसी की बस, महिला यात्री की मौत

Tue, 11 Dec 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 11 Dec 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident in una himachal one passenger died
bus accident

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बसाल गांव में चंबा डिपो की एचआरटीसी बस पेड़ से जा टकाई। दर्दनाक हादसे में बस में सवार महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो यात्री घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी निवासी परेल जिला चंबा के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। एचआरटीसी चंबा डिपो की बस सोमवार देर रात चंबा से चंडीगढ़ जा रही थी। जब बस बसाल के पास थी तो पीछे आ रहस ट्रक उसे ओवर टेक करने लग गया।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से भी एक ट्रक आ रहा था। ट्रकों से बचने के चक्कर में चालक ने बस को सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतार लिया। इससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान बस में सवार महिला सावित्री देवी, सत्या देवी और चालक मदन लाल भी बुरी तरह घायल हो गया। इन्हें फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सावित्री देवी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

वाहन के रौंदने से महिला की मौत

hrtc bus accident in una himachal one passenger died

 जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रामपुर गांव में वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय राम प्यारी निवासी वार्ड नंबर 10 ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 10 ऊना की राम प्यारी सोमवार रात रामपुर में सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर दे मारी।

हादसे में महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पीजीआई में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed