फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC 650 buses in workshops for repairing due to piece meal workers strike

हड़ताल: वर्कशॉपों में बिना मरम्मत के खड़ी हो गईं एचआरटीसी की 650 बसें

Mon, 13 Dec 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Dec 2021 01:00 PM IST
सार

तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि पीसमील कर्मचारी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर है। वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है।

विज्ञापन
HRTC 650 buses in workshops for repairing due to  piece meal workers strike
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसमील कर्मियों के हड़ताल पर जाने से परिवहन निगम की वर्कशाप में 650 बसें मरम्मत के कारण खड़ी हो गई हैं। वर्कशॉप में तैनात तकनीकी कर्मचारियों पर भी काम का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। बसें खड़ी रहने से रूट तक प्रभावित होने लगे हैं। निगम प्रबंधन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अगर वर्करों की हड़ताल इसी तरह लंबी चलती रही तो तकनीकी कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।  

विज्ञापन


तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि पीसमील कर्मचारी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर है। वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है। रिक्त पदों के न भरे जाने से तकनीकी कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। हिमाचल के प्रति वर्कशॉप में दिनभर 10 से 20 बसें मरम्मत के लिए आती हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी के चलते काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से पीसमील कर्मचारियों की मांग पर जल्द विचार करने की मांग की है। अगर हड़ताल खत्म नहीं होती है तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बसें वर्कशाप में खड़ी रहने से रूट प्रभावित होगी। इसकी सीधी मार जनता पर पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ओवर टाइम से मिलेगा छुटकारा
परिवहन निगम में रिक्त पदों को भरे जाने से चालक और परिचालकों को ओवर टाइम से छुटकारा मिल जाएगा। निगम में परिचालकों के तकरीबन सभी पदों को भर लिया गया है। हाल ही में सरकार ने 300 चालकों के पदों को भरने की मंजूरी दी है। निगम की ओर से इसके लिए आवेदन भी मांग लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed