फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpwd repaired road to kotla fo cm virbhadra singh visit.

फायर ब्रिगेड न पहुंचने से जल गया था पूरा गांव, CM के लिए रातों-रात बन गई सड़क

Thu, 19 Nov 2015 02:39 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
hpwd repaired road to kotla fo cm virbhadra singh visit.

सरकारी तंत्र ने जो फुर्ती मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे पर दिखाई, वैसी ही फुर्ती आम जनता के लिए दिखाई होती तो सैंज घाटी का सबसे बड़ा ऐतिहासिक गांव कोटला राख होने से बच जाता। बीते रविवार को सड़क न होने के कारण गांव तक दमकल वाहन नहीं पहुंच पाए थे जिससे 80 घर और पांच मंदिर जलकर राख हो गए। जबकि जिला प्रशासन को गांव में सीएम के दौरे की सूचना मिली तो लोक निर्माण विभाग ने तीन जेसीबी और 50 मजदूर लगाकर रातों-रात सड़क बना दी।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री का काफिला इसी सड़क से कोटला गांव पहुंचा। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का एलान किया। सीएम ने लोगों से अपील की कि नए घर बनाते वक्त ध्यान दें कि घर जोड़कर न बनाए जाएं। सीवरेज की उचित व्यवस्था करें। घास को घरों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। लोग जमीन दें सरकार सड़क बनाएगी।

विज्ञापन

पीड़ितों ने पीठ पर उठाकर पहुंचाया राशन

hpwd repaired road to kotla fo cm virbhadra singh visit.

बुधवार को सीएम गाड़ी से सीधे कोटला गांव पहुंचे। सवाल यह है कि सीएम के आने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने वाहन योग्य सड़क बना दी तो पहले क्यों निर्माण नहीं हुआ? अग्निकांड के अगले दिन भी पीड़ित लोग राशन पीठ पर उठाकर गांव ला रहे थे।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रवि सोनी का कहना है कि सड़क का सर्वे हुआ था, लेकिन लोगों ने जमीन नहीं दी। इसी वजह से सड़क निर्माण नहीं हो पाया। सोनी ने कहा कि अग्निकांड के बाद लोगों के घरों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अब सड़क बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed