फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPV vaccine administered to adolescent girls at DAV School.

Shimla News: डीएवी स्कूल में किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccine administered to adolescent girls at DAV School.
शिमला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार में टीकाकरण किया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 16 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) से बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण सत्र का आयोजन शहरी शिमला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने दी। उन्होंने कहा कि जिलेभर में एचपीवी टीकाकरण के लिए किशोरियों को जागरूक करने का कार्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि पात्र किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाई जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article