फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU to conduct research on preparing silver particles from medicinal plants

Shimla News: औषधीय पौधों से चांदी के कण तैयार करने पर शोध करेगा एचपीयू

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU to conduct research on preparing silver particles from medicinal plants
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-ऊषा) के तहत परियोजना के लिए मिली है मंजूरी
विज्ञापन


विवि ने शोध सहायक के लिए आमंत्रित किए आवेदन संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का जैव विज्ञान विभाग औषधीय पौधों के अर्क से चांदी के सूक्ष्म कण तैयार करने और उनकी जैविक गतिविधियों का मूल्यांकन करने पर शोध करेगा।


प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-ऊषा) के तहत वित्त पोषित इस शोध परियोजना का उद्देश्य पौधों के अर्क से चांदी के सूक्ष्म कण तैयार कर उनके जैविक गुणों का अध्ययन करना है। परियोजना के लिए विश्वविद्यालय ने एक शोध सहायक के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परियोजना की अवधि नौ माह होगी। जैव विज्ञान विभाग के डॉ. अमित कुमार इसके मुख्य अन्वेषक हैं। इस पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। नेट, एमफिल या पीएचडी योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैविक तकनीकों, शोध विधियों, क्षेत्र सर्वेक्षण, अकादमिक लेखन और सांख्यिकी का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के जैव विज्ञान विभाग में होगा। चयनित शोध सहायक को पूरी नौ माह की अवधि के लिए 35 हजार रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। यह नियुक्ति अस्थायी आधार पर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article