फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU to conduct research on growing conflict between humans and bears

Shimla News: मनुष्यों और भालू के बीच बढ़ते संघर्ष पर शोध करेगा एचपीयू

Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU to conduct research on growing conflict between humans and bears
शोध में संघर्ष के कारण, सामाजिक प्रभाव और आर्थिक नुकसान पर बनेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अध्ययन के आधार पर ढूंढा जाएगा समस्या का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का भूगोल विभाग किन्नौर जिले में मानव और भालू के बीच बढ़ रहे संघर्ष के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर अध्ययन करेगा। इसके लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की प्रायोजित शोध परियोजना को शुरू किया है।

यह शोध परियोजना ह्यूमन-ब्लैक बियर कॉन्फ्लिक्ट्स : सोशियो-इकोनॉमिक डाइमेंशंस एंड एनालिसिस इन किन्नौर डिस्ट्रिक्ट विषय पर आधारित है। परियोजना का उद्देश्य किन्नौर क्षेत्र में मानव और काले भालू के बीच बढ़ते संघर्ष के कारणों, सामाजिक प्रभावों और आर्थिक नुकसान का अध्ययन करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस शोध से भविष्य में वन्य जीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की सुरक्षा को लेकर नीति निर्माण में मदद मिलेगी। परियोजना करीब 20 महीने तक चलेगी।
विज्ञापन

परियोजना के तहत रिसर्च एसोसिएट, रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड इन्वेस्टिगेटर स्तर पर शोध कार्य किया जाएगा। यह सभी पद परियोजना अवधि तक ही मान्य रहेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सामाजिक विज्ञान विषयों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नेट, एमफिल और पीएचडी धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन 5 जून तक भूगोल विभाग में जमा करवाने होंगे जबकि साक्षात्कार 11 जून को विभागाध्यक्ष कार्यालय में होंगे। परियोजना निदेशक डॉ. बीआर ठाकुर ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में मानव और वन्य जीव संघर्ष लगातार गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में यह अध्ययन स्थानीय समाज, कृषि, आजीविका और वन्यजीव प्रबंधन के बीच संबंधों को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article