फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU teacher association chunav schduled declared

एचपीयू शिक्षक संघ हपुटा चुनाव

Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
HPU teacher association chunav schduled declared
विवि शिक्षक संघ के चुनाव 22 को
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हपुटा) ने सत्र 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी चुनने को चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है। संघ के चुनाव 22 जून को होंगे। सोमवार को हुई हपुटा कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। अध्यक्ष प्रो. श्याम लाल कौशल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव का शेड्यूल तय कर घोषित किया गया। प्रो. राजेंद्र वर्मा को निर्वाचन अधिकारी और प्रो. जोगिंद्र सिंह धीमान को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बैठक में तय किए शेड्यूल के अनुसार 15 जून से मतदाता सूची को प्रदर्शित करने के साथ चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 16 जून तक इस पर आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया जाएगा। 16 जून को ही तीन बजे मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होगी। 17 जून को तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे जबकि 18 जून को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 3 बजे विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। 20 जून को दो बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। 22 जून को संघ कार्यकारिणी को चुनने के लिए शिक्षक मतदाता विधि विभाग में मतदान करेंगे। ढाई बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी और इसके बाद शाम करीब तीन बजे चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed