{"_id":"64e63263477f6c54ea0e12f7","slug":"hpu-shimla-will-be-able-to-take-admission-in-ug-till-august-30-university-administration-extended-the-date-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: यूजी में 30 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश, विवि प्रशासन ने बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: यूजी में 30 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश, विवि प्रशासन ने बढ़ाई तिथि
Wed, 23 Aug 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:54 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थी यूजी प्रथम वर्ष में अब 30 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। भारी बारिश के कारण सड़कें बंद होने से प्रवेश लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए विवि प्रशासन ने 30 अगस्त तक तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थी यूजी प्रथम वर्ष में अब 30 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। भारी बारिश के कारण सड़कें बंद होने से प्रवेश लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए विवि प्रशासन ने 30 अगस्त तक तिथि बढ़ा दी है। प्रवेश के लिए तय पात्रता शर्तें पहले की तरह से लागू रहेंगी। विवि के कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुलपति से मंजूरी मिलने के बाद समय सीमा बढ़ाई है। वहीं, एचपीयू यूआईटी ने बीटेक कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स के प्रथम और द्वितीय वर्ष की खाली सीटों के लिए ओपन राउंड शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए 25 से पूर्व ऑनलाइन प्रवेश और काउंसलिंग फार्म भरने का समय तय किया गया है। प्रथम वर्ष के ओपन राउंड की काउंसलिंग और आवेदन करने के लिए लिंक दिया गया है। द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए अलग से लिंक वेबसाइट पर अपलोड है। बीटेक प्रथम वर्ष में जमा दो के फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ की मेरिट के आधार और द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री के लिए डिप्लोमा की मेरिट प्रवेश का आधार रहेगी। यूआईटी के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि 25 अगस्त तक अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन