{"_id":"5d42dae18ebc3e6cff02ddfe","slug":"hpu-shimla-vc-professor-sikander-kumar-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल गतिविधियों को नए सत्र में दिया जाएगा और बढ़ावा : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल गतिविधियों को नए सत्र में दिया जाएगा और बढ़ावा : वीसी
Thu, 01 Aug 2019 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 01 Aug 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय में को खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की बैठक शुरू हुई। बैठक नए शैक्षणिक सत्र का खेल एवं अन्य गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करने को लेकर बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने की। इसमें प्रदेश भर के कॉलेज प्राचार्य और शारीरिक शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
वीसी ने कहा कि प्रदेश विवि आने वाले सत्र में भी विवि और कॉलेजों में खेल एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। कॉलेजों में पेश आ रहीं समस्याओं के समाधान को पूरा सहयोग दिया जाएगा। पढ़ाई और खेेलकूद के साथ युवाओं के कौशल बढ़ाने वाले पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह, कुलसचिव घनश्याम चंद, वित्त अधिकारी बीएल शुक्ला, प्रदेश विवि अन्य पाठ्योत्तर गतिविधि परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोपाल दास्टा, परिषद के सचिव एवं निदेशक शारीरिक शिक्षा युवा कार्यक्रम प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक निदेशक डॉ. हरि सिंह के साथ विवि से संबद्ध कॉलेजों से आए करीब 152 प्राचार्य और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज जारी होगा इंटर कॉलेज खेल कैलेंडर
विवि की खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की बैठक के पहले दिन सभी कॉलेज प्रतिनिधियों के बीच नए सत्र में होने वाली खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के वेन्यू और तिथियां तय की जाएंगी। आम सहमति से ही नए सत्र का खेल कैलेंडर शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बैठक के दूसरे और अंतिम दिन पिछले शैक्षणिक सत्र में जोनल से लेकर आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तक की खेल एवं अन्य गतिविधियों में मेडल विजेता रहे खिलाड़ियों को कुलपति नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।
छात्र संघ चुनाव पर भी ली जा सकती है प्राचार्यों की राय
शिमला। कॉलेज प्राचार्यों के साथ विवि प्रशासन बैठक कर नए सत्र में छात्र संघ चुनाव करवाने पर राय ले सकता है। हालांकि, हर बार यह औपचारिकता होती रही है। इसमें हर बार कॉलेज प्राचार्य सरकार और विवि प्रशासन पर यह कहकर फैसला छोड़ देते है कि कॉलेज सिर्फ आदेशों को मानने को हैं।