{"_id":"60d205018ebc3e2e0a3b8cd0","slug":"hpu-shimla-time-given-to-students-to-deposit-fees-till-july-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: 24 जुलाई तक दिया विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: 24 जुलाई तक दिया विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का समय
Tue, 22 Jun 2021 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:13 PM IST
सार
पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने बताया कि आनलाइन शुरू की गई कोचिंग कक्षाओं में 76 छात्र भाग ले रहे है। कुल 84 का चयन किया गया था। इनमें जो तय तिथि तक निर्धारित फीस अदा नहीं कर पाएंगे, उनके स्थान पर वेटिंग में शामिल छात्रों को प्रवेश दे दिया जाएगा ।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में यूपीएससी के लिए नए चुने गए बैच के लिए ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल माह कोचिंग के नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 24 जुलाई तक तय फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। इसके साथ ही इन अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन कोचिंग कक्षाएं शुरू कर दी गई है। इसमें दिल्ली की यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग करवाने वाली संकल्प संस्था के अनुभवी शिक्षक कोचिंग दे रहे है।
विज्ञापन
यूपीएससी की कोचिंग के लिए प्रदेश सरकार एचपीयू और संकल्प संस्था के बीच करार हुआ है, इसी के तहत कोचिंग कक्षाएं चलाई जा रही है। कोरोना महामारी के कारण बने हालात को देखते हुए फिलहाल यह कोचिंग ऑनलाइन ही जारी रखने का फैसला लिया गय है। पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने बताया कि आनलाइन शुरू की गई कोचिंग कक्षाओं में 76 छात्र भाग ले रहे है। कुल 84 का चयन किया गया था। इनमें जो तय तिथि तक निर्धारित फीस अदा नहीं कर पाएंगे, उनके स्थान पर वेटिंग में शामिल छात्रों को प्रवेश दे दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि पिछले बैच के ऑप्शनल विषयों की कोचिंग की भी आनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही है।
विज्ञापन
नेट और एसएलईटी कोचिंग के लिए मांगे आवेदन
विवि के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने नेट और स्लैट की कोचिंग के लिए एक बार फिर से आवेदन मांगे है । इसमें इन दोनों परीक्षाओं में अपीयर होने वाले अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अलावा सामान्य वर्ग के छात्र छात्राएं आवेदन कर सकेंगे । कोरोना महामारी के कारण पूर्व में मांगे गए आवेदन कम आने पर केंद्र ने दोबारा से आवेदन मांगे है। इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग को तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक पांच जुुलाई से चार सिंतबर तक कोचिंग कक्षाएं चलाई जाएगी। बैच में प्रवेश लेने को दो जुलाई तक आवेदन करना होगा। चयनित छात्रों की सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन