फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla Third and fifth semester answer books will be checked by 31 december

एचपीयू: हिमाचल में इस दिन तक जांची जाएंगी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं

Thu, 27 Dec 2018 06:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 27 Dec 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla Third and fifth semester answer books will be checked by 31 december

एचपीयू से संबद्ध रूसा सीबीसीएस में सेमेस्टर सिस्टम के तहत तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य इन दिनों चल रहा है। इसे 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। कॉलेजों में एक जनवरी से 15 फरवरी तक छुट्टियां होंगी।

विज्ञापन


शिक्षकों को प्रदेश में स्थापित 19 केंद्रों में मूल्यांकन कार्य तय समय में पूरा करना होगा। इस सत्र से यूजी कोर्स में ईयर सिस्टम को देखते हुए समय पर परिणाम घोषित करने को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों को मूल्यांकन के लिए शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही समय रहते स्टाफ की तैनाती करने भी निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के मुताबिक अक्तूबर और नवंबर में हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 21 से 31 दिसंबर के बीच पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व में लागू दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए 11 से 20 मई तक समय तय किया है।

एक जनवरी से 5 फरवरी तक कॉलेजों में रहेगा अवकाश 

hpu shimla Third and fifth semester answer books will be checked by 31 december

वहीं, पूर्व में लागू दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए 11 से 20 मई तक समय तय किया है। विभाग के आदेशों के मुताबिक ही प्राचार्यों को समय पर मूल्यांकन के लिए स्टाफ की तैनाती करनी होगी।

उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की अक्तूबर-नवंबर में हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। इसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी यूजी डिग्री कॉलेजों में एक जनवरी से 5 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 15 मार्च से यूजी के नए ईयर सिस्टम की परीक्षाएं शुरू होंगी। सेमेस्टर सिस्टम के तहत अप्रैल में परीक्षाएं करवाई जानी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed