फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: The six month addon course will cost between Rs 5,000 and Rs 10,000, application process has start

HPU Shimla: छह माह का एडऑन कोर्स पांच से 10 हजार में होगा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 15 Feb 2025 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 12:02 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय से डिग्री के साथ कौशल, क्षमता विकास और एडऑन के छह माह के कोर्स की 10 हजार तक फीस चुकानी होगी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: The six month addon course will cost between Rs 5,000 and Rs 10,000, application process has start
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से डिग्री के साथ कौशल, क्षमता विकास और एडऑन के छह माह के कोर्स की 10 हजार तक फीस चुकानी होगी। विवि ने कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। इसके अनुसार, अलग-अलग विभागों में संचालित किए जाने वाले कोर्स को करने के लिए छात्र को बिना प्रैक्टिकल वाले कोर्स के लिए पांच से सात हजार, प्रैक्टिकल वाले कोर्स के लिए 7,500 से 10 हजार तक फीस चुकानी पड़ेगी। विवि ने प्रॉस्पेक्टस में विस्तृत फीस स्ट्रक्चर और हर कोर्स में भरी जाने वाली सीटों का ब्योरा दिया है। कोर्स में प्रवेश के लिए सरकार की ओर से जारी आरक्षण रोस्टर को लागू किया जाना है।

विज्ञापन


एडऑन कौशल विकास के कोर्स में उपलब्ध और भरी जाने वाली सीटों के ब्यौरे के अनुसार बीकीपिंग के काेर्स में 20, मशरूम फार्मिंग, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, माइक्रोबायोलॉजी व इंडिया नॉलेज सिस्टम के काेर्स में 20-20 सीटें भरी जानी हैं। भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स में रशियन में जर्मन व भोटी में 30-30, सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस,रीथिंकिंग ऑफ डेवलपमेंट: इशू एंड चैलेंजिज में 30-30, सोशल वर्क में 20, सर्टिफिकेट इन एन्वायरमेंट, अर्थशास्त्र, पापुलेशन स्टडीज, और वैदिक मैथेटिक्स में 30-30 सीटें भरी जानी हैं। कोर्स में आवेदन के लिए 20 फरवरी अंतिम तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed