फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Students are not coming to withdraw the amount of lakhs deposited for counseling

एचपीयू शिमला: काउंसलिंग के लिए जमा करवाई लाखों की राशि वापस लेने नहीं आ रहे विद्यार्थी

Tue, 07 Dec 2021 12:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 12:31 PM IST
सार

विद्यार्थियों को उनके दिए गए नंबर पर संपर्क कर रिफंड के लिए आवेदन को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा कई मर्तबा कहा चुकी है। अभी भी 33 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो रिफंड के लिए आवेदन ही नहीं कर रहे है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Students are not coming to withdraw the amount of lakhs deposited for counseling
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से इस बार एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश को काउंसलिंग का पूरा कार्य इस बार अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी को चला गया है, लेकिन बीते सत्र की एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए टोकन फीस के रूप में विद्यार्थियों के जमा करवाई गई लाखों की राशि अभी भी विवि के पास पड़ी है। 2020-21 का बैच बैठे एक साल पूरा बीत चुका है। 

विज्ञापन

विद्यार्थियों को उनके दिए गए नंबर पर संपर्क कर रिफंड के लिए आवेदन को विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा कई मर्तबा कहा चुकी है। अभी भी 33 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो रिफंड के लिए आवेदन ही नहीं कर रहे है। इसमें सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों और निजी मेडिकल कॉलेज के लिए दूसरे चरण के लिए हुई काउंसलिंग में उम्मीदवारों ने पांच, 10, 20 हजार तक यह टोकन फीस जमा करवाई थी। इसमें सीट न मिलने की सूरत में नियमों के तहत उम्मीदवारों को जमा करवाई गई फीस लौटाई जाती है। करीब ढाई लाख की इस जमा हुई राशि को विवि लौटाने को तैयार है, लेकिन इसे लेने के लिए उम्मीदवार प्रक्रिया को ही पूरी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर विवि के परीक्षा नियंत्रक एमबीबीएस बीडीएस-2020-21 की काउंसलिंग कमेटी के सचिव ने इन उम्मीदवारों को फीस रिफंड लेने के लिए आवेदन करने को कहा है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विवि ने 33 ऐसे उम्मीदवारों के नाम सहित विस्तृत ब्योरा और उनकी विवि के पास पड़ी टोकन फीस के बारे में जानकारी अपलोड की है। इसमें परीक्षा नियंत्रक ने इन उम्मीदवारों से फीस के रिफंड के लिए तय परफार्मा  अपेंडिक्स -27 जो प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है, उसे भर कर जमा करवाने को कहा है। इसे  (arenterenceneeteste919@gmail.com )पर 31 दिसंबर तक हर हाल में ई मेल से भेजने को कहा है। रिफंड की इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि तय की गई है। इसमें परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि इस अंतिम अवसर के बाद दी गई फीस के रिफंड न किए जाने के लिए विवि जिम्मेदार नहीं होगा। इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2833588,2830891 पर कार्य दिवस पर सुबह 10 से पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed