{"_id":"0d3e25c49a54b9afcf7d545368718bcd","slug":"hpu-shimla-rusa-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यह होगा परीक्षा-असेसमेंट का अनुपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यह होगा परीक्षा-असेसमेंट का अनुपात
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 May 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसा सीबीसीएस की खामियां सुधारने को गठित विशेष कमेटी की शनिवार को प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। चार घंटे तक चली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनके मुताबिक कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधियों और प्राचार्य की मांग पर यूजी में लागू सिस्टम में सेमेस्टर की लिखित परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट (सीसीए) 50:50 के अनुपात में थी, उसे 70:30 में किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही नए सिस्टम को तैयार किया यूजीसी का सिलेबस स्टडी कर एचपीयू के लागू सिलेबस में आवश्यक बदलाव लाए जाएंगे। दोनों मामले विवि की अकादमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से मंजूरी को भेजे जाएंगे। यह सीबीसीएस सिस्टम में एक अहम बदलाव होगा। इसके बिना परीक्षा दिए सिर्फ इंटरनल असेसमेंट के बूते अच्छे अंक दिए जाने की शिकायतें दूर होंगी और सिलेबस में एकरूपता आएगी।
विज्ञापन
कमेटी व्यावहारिक हॉबी विषयों को कोर्स में शामिल करने को मामला एसी स्टेंडिंग कमेटी की मंजूरी को भेजेगी। विवि गैर शिक्षक कर्मचारी के नुमाइंदे ईसी सदस्य देवीराम वर्मा और हितेश्वर ठाकुर की मांग पर कमेटी ने फैसला लिया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले हर छात्र की पात्रता और परिणाम तैयार करने की जिम्मेदारी विवि की होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने रूसा के ऑनलाइन सिस्टम की तमाम कमियां दूर करने को प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्राचार्य और कॉलेज शिक्षकों की मांग पर कमेटी ने इसे जायज मानते हुए छात्र रिकॉर्ड सहित अवार्ड एंट्री विवि को देने का भरोसा दिया। कॉलेज सिर्फ ऑफलाइन रिकॉर्ड मुहैया करवाएंगे।
शिक्षक, गैर शिक्षक, प्राचार्यों ने ऑनलाइन सिस्टम की तमाम खामियां दूर करने की मांग की। बैठक में विवि डीएस डा. लक्ष्मण ठाकुर, सीओई प्रो. श्यामलाल कौशल, संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी, रूसा विशेषज्ञ प्रो. पीके आहलुवालिया, प्रो. बीएस माढ़, शिक्षा विभाग की ओर सेरूसा संचालन प्रभारी गोपाल कृष्ण सहित डा. आरके कायस्था आदि मौजूद रहे।