{"_id":"640b2446bf0e543a3607afe6","slug":"hpu-shimla-revised-exam-date-sheet-for-two-subjects-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू ने पीजी की दो परीक्षा तिथियों में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू ने पीजी की दो परीक्षा तिथियों में किया बदलाव
Fri, 10 Mar 2023 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:06 PM IST
सार
11 मार्च को तय की गई परीक्षा अब 22 मार्च को और 13 मार्च को तय की गई परीक्षा अब 20 मार्च को दोपहर के सत्र में होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इन दिनों चल रही स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं में एमए समाजशास्त्र के तीसरे सेमेस्टर की कोर्स कोड नंबर एसओसी- ई 304 जेंडर एंड सोसायटी विषय की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पूर्व में 11 मार्च को तय की गई यह परीक्षा अब 22 मार्च को दोपहर के सत्र में होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विवि ने पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट के पहले सेमेस्टर की इंटरोडक्शन टू नेचुरल एंड मेन मेड डिजास्टर की परीक्षा की तिथि भी बदली है। पूर्व में 13 मार्च को तय की गई यह परीक्षा अब 20 मार्च को दोपहर के सत्र में होगी।
विज्ञापन
इग्नू की परीक्षा के लिए पांच अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
इग्नू की जून 2023 की होने वाली परीक्षाओं के लिए 5 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। फार्म भरने के लिए इग्नू का पोर्टल खोल दिया गया है। इसका लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। जुलाई 2022 सत्र में विभिन्न यूजी, पीजी कार्यक्रमों में पंजीकृत और जनवरी 2023 सत्र में सेमेस्टर प्रणाली में यूजी, पीजी कार्यक्रमो में और छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स में पंजीकृत छात्र परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। इग्नू इग्नू में जनवरी 2023 सत्र के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन