फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Online counseling for admission to B.Tech courses on July 4, category wise merit list released

HPU Shimla: बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए 4 जुलाई को ऑनलाइन काउंसलिंग, श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी

Tue, 02 Jul 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2024 05:32 PM IST
सार

यूआईटी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सभी पांच बीटेक डिग्री कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश को जारी प्रक्रिया में श्रेणीवार मेरिट और ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Online counseling for admission to B.Tech courses on July 4, category wise merit list released
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सभी पांच बीटेक डिग्री कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश को जारी प्रक्रिया में श्रेणीवार मेरिट और ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे यूआईटी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सभी कोर्स के लिए चार जुलाई को ऑनलाइन मोड से गुगल मीट के माध्यम से काउंसलिंग होगी।  संस्थान के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल और समय विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे वहां से देख सकते हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन लिंक हर पात्र विद्यार्थी को चार जुलाई को सुबह 10:00 बजे उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ऑनलाइन काउंसलिंग और इंटरेक्शन सेशन के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग फार्म भरने और शैक्षणिक और अन्य योग्यता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा। विद्यार्थियों को दस्तावेज अपलोड करने को सात जुलाई तक का समय दिया जाएगा। पहले पात्र पाए जाने वाले विद्यार्थियों की सूची 12 जुलाई को यूआईटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद फीस जमा करवाने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। निदेशक ने कहा कि प्रवेश संबंधित जानकारी यूआईटी की वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी वेबसाइट को हर अपडेट के लिए नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन


इन कोर्सों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग
शिमला। यूआईटी में संचालित किए जा रहे पांच बीटेक कोर्स में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इन्फाॅरमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्राॅनिकस एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए चार जुलाई को काउंसलिंग होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रोलनंबर वार समय तय किया गया है। सुबह 11:00 से 12:00, 2:00 से 3:00 बजे तक ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। रोलनंबर आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल और आवश्यक दिशा-निर्देश विवि और यूआईटी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed