फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Interview dates fixed for teachers, Chairman of Vice Chancellor Selection Committee

HPU Shimla: शिक्षकों के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय, कुलपति चयन समिति के अध्यक्ष

Fri, 02 Feb 2024 11:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। विवि ने दो विषयों के विज्ञापित पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर इसकी तैयारियां कर दी गई हैं।

विज्ञापन
HPU Shimla: Interview dates fixed for teachers, Chairman of Vice Chancellor Selection Committee
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। विवि ने दो विषयों के विज्ञापित पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर इसकी तैयारियां कर दी गई हैं।फॉरेंसिक साइंस के साक्षात्कार पांच फरवरी को कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित किए जाएंगे। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पदों के लिए छह फरवरी को साक्षात्कार होंगे। विवि ने अक्तूबर में विज्ञापित विभागों के शिक्षकों के पदों की साक्षात्कार की प्रक्रिया को फरवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एचपीयू के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षक भर्ती की शुरू की गई प्रक्रिया के तहत दो विभागों फॉरेंसिक साइंस और बायोटेक्नोलॉजी के पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय कर दी गई है।

विज्ञापन


कुलपति की अध्यक्षता में बनी चयन समिति की अध्यक्षता में यह साक्षात्कार तय तिथि को आयोजित किए जाएंगे। इसमें यूजीसी के तय नियमों के अनुसार ही पात्र अभ्यर्थियों को विज्ञापित किए पदों को भरने के लिए साक्षात्कार को बुलाया है। गौरतलब है कि विवि ने फॉरेंसिक साइंस विभाग में सहायक आचार्य के 4, सह आचार्य का 1 पद भरा जाना है। इसके अलावा बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर का 1 पद, सहायक आचार्य का 1 पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक पद के लिए 1:20 के अनुपात में अभ्यर्थी आमंत्रित किए हैं। विवि की भर्ती शाखा ने इन पदों के लिए स्क्रीनिंग में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed