फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Govt-private colleges will now be able to take admission in UG degree course till August 20

HPU Shimla: सरकारी-निजी कॉलेजों में अब 20 अगस्त तक ले सकेंगे यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश

Tue, 08 Aug 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 08:01 PM IST
सार

विद्यार्थियों की ओर से उठाई जा रही मांग पर विचार करने के बाद प्रति कुलपति ने प्रवेश की तिथि बढ़ाई है। विवि के कुलसचिव वीरेंद्र शर्मा ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
HPU Shimla: Govt-private colleges will now be able to take admission in UG degree course till August 20
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध निजी और सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। विद्यार्थियों की ओर से उठाई जा रही मांग पर विचार करने के बाद प्रति कुलपति ने प्रवेश की तिथि बढ़ाई है। विवि के कुलसचिव वीरेंद्र शर्मा ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी कोर्स में विवि के अध्यादेश और कॉलेजों की विवरण पुस्तिका में दिए गए नियमों और डीएस कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


शैक्षणिक परिषद में दो साल के लिए सदस्य बनाए दो प्राचार्य
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद में डिग्री कॉलेज भोरंज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार और डिग्री कॉलेज खड्ड ऊना के प्राचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा को दो साल के लिए सदस्य बनाया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


संबद्धता, निरीक्षण फीस जमा नहीं करवाने वाले कॉलेजों में नहीं बैठा सकेंगे बैच
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध जिन कॉलेजों ने निरीक्षण, संबद्धता फीस जमा नहीं करवाई है, उन्हें नया बैच बैठाने की विवि अनुमति नहीं देगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कुलपति के आदेशानुसार इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आदेशों में कहा गया है कि कुलपति ने सिरमौर के बाला सुंदरी कॉलेज नाहन की जांच कर रही कमेटी की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed