{"_id":"65a7de2986e48f81b20f5d39","slug":"hpu-shimla-got-a-special-opportunity-to-do-bba-bta-and-bvoc-degrees-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: बीबीए, बीटीए और बीवॉक की डिग्री करने के लिए मिला विशेष मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: बीबीए, बीटीए और बीवॉक की डिग्री करने के लिए मिला विशेष मौका
Wed, 17 Jan 2024 07:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Jan 2024 07:34 PM IST
सार
एचपीयू शिमला के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार के लिए मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीबीए, बीटीए और बीवॉक डिग्री पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दे दिया है। एचपीयू ने विद्यार्थियों को दिए विशेष मौके की अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीयू शिमला के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार के लिए मौका दिया जा रहा है। शास्त्री, बीबीए, बीटीए, बीवॉक कोर्स में रूसा सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम के तहत सत्र 2013-14 से लेकर 2017-18 और सत्र 2018-19 के बाद के सीबीसीए वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत पंजीकृत छात्रों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विशेष मौके में सीबीसीएस रूसा सेमेस्टर सिस्टम के शास्त्री कोर्स के विद्यार्थियों को पांच हजार प्रति सेमेस्टर और वार्षिक सिस्टम के तहत पंजीकृत विद्यार्थियों को 10 हजार फीस चुकानी होगी। वहीं, प्रोफेशनल कोर्स में बीबीए, बीटीए और बीवॉक के विद्यार्थियों को 20,000 प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस देनी होगी। वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत मार्च और सेमेस्टर सिस्टम के तहत आने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं अप्रैल और मई में होंगी। वहीं, ऑड और ईवन सेमेस्टर की अक्तूबर और नवंबर में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन