फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla gave Option of merit of UG and entrance exam for admission in PG

एचपीयू शिमला: पीजी में दाखिले के लिए यूजी और प्रवेश परीक्षा की मेरिट का रखा विकल्प

Sat, 22 May 2021 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 10:47 AM IST
सार

इस बार एचपीयू शिमला ने प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक की मेरिट आधार पर और यूजी की मेरिट के आधार पर प्रवेश के दोनों विकल्प खुले रखे हैं। कोरोना से बिगड़े हालात और कर्फ्यू , लॉकडाउन की संभावनाओं को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करवाने या न करवाने पर फिलहाल फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
hpu shimla gave Option of merit of UG and entrance exam for admission in PG
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं पर फैसला न होने के बावजूद पीजी में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन मांग लिए हैं। कोरोना महामारी से बने हालात और लगातार बढ़ रहे मामलों और पिछले सत्र में  मेरिट आधार पर प्रवेश दिए जाने पर न्यायालय से लगी फटकार को ध्यान में रखकर ही इस बार पीजी प्रवेश का शेड्यूल जारी किया है। इस बार विवि ने प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक की मेरिट आधार पर और यूजी की मेरिट के आधार पर प्रवेश के दोनों विकल्प खुले रखे हैं।

विज्ञापन


कोरोना से बिगड़े हालात और कर्फ्यू , लॉकडाउन की संभावनाओं को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करवाने या न करवाने पर फिलहाल फैसला नहीं लिया है। पीजी में प्रवेश को आवेदन करने की जारी अधिसूचना में अधिष्ठता अध्ययन ने साफ किया है कि प्रवेश परीक्षा आधारिक पीजी कोर्स में प्रवेश कैसे होगा, इस पर  आने वाले समय में स्थिति को देखते हुए ही फैसला लिया जाएगा। इससे साफ है कि यदि कोरोना के कारण प्रवेश परीक्षा करवाना संभव नहीं हुआ, तो विवि क्वालिफाइंग एग्जाम की मेरिट को आधार मानकर  कोर्स में प्रवेश देने का फैसला ले सकता है। 
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का होना तय नहीं, फिर भी चुकानी होगी पूरी आवेदन फीस 
शिमला। पीजी कोर्स में प्रवेश परीक्षा हो पाएगी या नहीं यह फिलहाल तय नहीं है। लेकिन छात्रों को ऑनलाइन आवेदन फीस पूरी चुकानी होगी। अब सवाल यह है कि प्रवेश परीक्षा न करवाई गई, तो क्या छात्रों से एकत्र होने वाली करोड़ों की आवेदन फीस वापस होगी, या बीते सत्र की तरह यह विवि के खाते में ही चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मेरिट आधारित कोर्स के लिए मांगे हैं आंनलाइन आवेदन 
 विवि ने मेरिट आधारित प्रवेश वाले डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए 22 मई से एडमिशन पोर्टल खुल जाएगा। 31 जून तक इन कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि रहेगी। इन कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल विवि अलग से जारी करेगा। इन मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स में डिप्लोमा इन योग, पीजी डिप्लोमा पॉलिमर साइंस, एप्लाइड एनालिटिकल केमिस्ट्री, वुमन डेवलपमेंट स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, एडल्ट एजूकेशन।

सर्टिफिकेट, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा इन फ्रैंच  जर्मन, रश्यिन, भोटी।  डिप्लोमा इन दीनदयाल उपाध्याय थॉट, पीजी डिप्लोमा इन आंबेडकर स्टडीज, साइंबर क्राइम प्रासिक्यूशन एंड डिफेंस। पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, बायोइंफामेटिक्स,  सर्टिफिकेट कोर्स इन पेंटिंग,  इंस्ट्रूूमेंटल म्यूजिक और सर्टिफिकेट कोर्स ड्रामा के अलावा एमए एजूकेशन आर्कियोलॉजी एंड एंनिश्यिंट हिस्ट्री, पॉपुलेशन स्टडीज और बी लिब इंफारमेशन साइंस, एमएसी डाटा साइंस एंड आर्टिफिश्यिल इंटेलिंजेंस, फोरेंसिक साइंस कोर्स के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। 

इक्डोल विद्यार्थियों को वेबसाइट पर मिलेगी हर जानकारी

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल के छात्र-छात्राओं को हर जरूरी सूचना  वेबसाइट पर मिलेगी। इक्डोल में वर्ष में दो बार होने वाले प्रवेश, परीक्षा फार्म भरने, पीसीपी और परिणाम जैसी हर जानकारी विद्यार्थियों को मिलेगी।  वेबसाइट को अपग्रेड करने और इसे स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने के लिए योजना तैयार करने के लिए शुक्रवार को इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने वर्चुअल बैठक की।

इसमें मौजूद अधिकारियों से वेबसाइट में सुधार लाने और इसे हर छात्र के लिए जानकारी लेने के लिए उपयोगी बनाए जाने पर सुझाव लिए गए। पठानिया ने बताया कि  वेबसाइट को छात्रों के लिए आसान और उपयोगी बनाया जा रहा है। बैठक में प्रो. नीलिमा कंवर, प्रो. कुलदीप अत्री, वरिष्ठ संपादक डॉ. दलेल ठाकुर, डॉ. सोमेश सूद, डॉ. संदीप, डॉ. अंकुश सूद और प्रोग्रामर विजयंत कुमार उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed