Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla engaged in mapping earthquake and disaster prone areas

हिमाचल: भूकंप, आपदा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की मैपिंग में जुटा एचपीयू शिमला

Mon, 05 Jan 2026 01:07 PM IST
Krishan Singh हर्षित शर्मा, शिमला।
हर्षित शर्मा, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 01:07 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश में भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की वैज्ञानिक मैपिंग कर रहा है। 

विज्ञापन
HPU Shimla engaged in mapping earthquake and disaster prone areas
शिव बावड़ी हादसा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश में भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की वैज्ञानिक मैपिंग कर रहा है। एचपीयू का हिमालय अध्ययन विभाग इस विषय पर शोध में जुटा है। अध्ययन का मकसद जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान, आपदा की संभावना का आकलन और नीतिगत योजना के लिए ठोस वैज्ञानिक आधार तैयार करना है। दरअसल प्रदेश का अधिकांश हिस्सा भूकंपीय जोन-चार और पांच में आता है। हाल के वर्षों में भारी वर्षा, भूस्खलन, भूमि धंसाव और आपदाओं की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।

विज्ञापन


शोध के तहत भूगर्भीय संरचना, पहाड़ियों की ढलान, नदी-घाटियां, वर्षा का स्वरूप और निर्माण गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके आधार पर जोखिम वाले क्षेत्रों के मानचित्र तैयार किए जा रहे हैं। इनसे स्पष्ट होगा कि किन क्षेत्रों में निर्माण, सड़क विस्तार और अन्य गतिविधियों में विशेष सावधानी जरूरी है। शोध में शिमला के शिवबावड़ी, मंडी के थुनाग और किन्नौर की घटनाओं को केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया है। इन घटनाओं के कारणों, चेतावनी संकेतों और मानवीय हस्तक्षेप की भूमिका का विश्लेषण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अध्ययन रिपोर्ट, मानचित्र सरकार और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे भविष्य की आपदाओं से निपटने की तैयारी बेहतर की जा सके। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिवबावड़ी में बादल फटना नहीं, भूजल बना हादसे की वजह
शिमला के समरहिल क्षेत्र स्थित शिव बावड़ी मंदिर में 14 अगस्त 2023 को हुआ भूस्खलन बादल फटने की घटना नहीं थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक महेश शर्मा ने जांच में दावा किया है कि पहाड़ी के भीतर लंबे समय से जमा भूजल इस हादसे की मुख्य वजह बना। वर्षों से जमा पानी प्राकृतिक ढलान के अनुसार शिवबावड़ी की ओर बहता रहा और भारी बारिश के दौरान उसका दबाव अचानक बढ़ गया। जांच में मिट्टी के नमूने, भूस्खलन की दिशा, वर्षा के आंकड़े और निगरानी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। उपग्रह चित्रों से भी यह पुष्टि हुई कि पहाड़ी के भीतर पहले से कमजोरी मौजूद थी। 13 अगस्त को क्षेत्र में 60 मिलीमीटर और 14 अगस्त को 160 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। भूजल का दबाव बढ़ने से पहाड़ी खिसक गई। भूस्खलन का मलबा तेज गति से नीचे आया, जिसने रास्ते में दो सड़कों और रेल पटरी को नुकसान पहुंचाया और शिवबावड़ी मंदिर परिसर तक पहुंच गया। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार समरहिल क्षेत्र में भविष्य में भी भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे इलाकों में भूजल निकासी की व्यवस्था, निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण और निरंतर भूवैज्ञानिक निगरानी आवश्यक है। चेतावनी तंत्र मजबूत किए बिना जोखिम कम नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

2023 के बाद 160 से अधिक भूस्खलन
वर्ष 2023 के बाद हिमाचल प्रदेश में 160 से अधिक भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं। शिवबावड़ी, थुनाग, सराज, कुल्लू की ब्यास और पार्वती घाटी तथा किन्नौर में चट्टान गिरने की घटनाओं ने बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान किया। विशेषज्ञों का आकलन है कि अत्यधिक वर्षा, बदलता मौसम और अनियोजित निर्माण प्रदेश में आपदाओं के जोखिम को लगातार बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed