{"_id":"6ad0d5aaa737c0da9903244d","slug":"hpu-shimla-counseling-for-m-ed-admission-to-be-held-on-october-21-these-students-will-be-given-first-priori-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: एमएड प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर को होगी काउंसलिंग, इन विद्यार्थियों को मिलेगी पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: एमएड प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर को होगी काउंसलिंग, इन विद्यार्थियों को मिलेगी पहली प्राथमिकता
Thu, 15 Oct 2026 07:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:01 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर को केंद्रीय काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग सुबह 11:00 बजे शिक्षा विभाग के सम्मेलन कक्ष में होगी।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर को केंद्रीय काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग सुबह 11:00 बजे शिक्षा विभाग के सम्मेलन कक्ष में होगी। काउंसलिंग में एमएड प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के नियमों और विश्वविद्यालय के अध्यादेश के अनुसार पूरी की जाएगी। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को दसवीं, बारहवीं, स्नातक और बीएड की समेकित अंकतालिका के साथ भरा हुआ एमएड आवेदन पत्र लाना होगा। इसके अलावा लागू होने पर श्रेणी, बोनाफाइड, चरित्र, दिव्यांगता और खेल एवं सांस्कृतिक कोटे से संबंधित प्रमाणपत्र भी साथ रखने होंगे। अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ एक-एक छायाप्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन