फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: B.Ed annual and semester examinations will now begin from March 6, the

HPU Shimla: बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं अब 6 मार्च से, विवि ने जारी किया शेड्यूल

Wed, 12 Feb 2025 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

विवि से संबद्ध निजी समेत सरकारी और दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सीडीओई में संचालित किए जा रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: B.Ed annual and semester examinations will now begin from March 6, the
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं अब 6 मार्च से करवाएगा। विवि से संबद्ध निजी समेत सरकारी और दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सीडीओई में संचालित किए जा रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 17 मार्च तक चलेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा शेड़्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार बीएड की पहले सेमेस्टर और वर्ष की परीक्षाएं 6 से 19 मार्च तक होंगी।

विज्ञापन

80 अंक वाली परीक्षाएं सुबह 3 से 12 बजे और 40 अंकों वाली परीक्षाएं सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक होंगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेंगी। इसमें तीसरे सेमेस्टर की 80 अंकों की परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे और 40 अंकों की परीक्षाएं दो से साढ़े तीन बजे तक करवाई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पहले परीक्षाएं 21 फरवरी से आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रशिक्षुओं की टीचिंग प्रैक्टिस और कुछ परीक्षार्थियों की नेट परीक्षा के कारण तिथि आगे बढ़ाई गई है। बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं में विवि से संबद्ध 57 संस्थानों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में करीब 10 हजार से अधिक प्रशिक्षु शामिल होंगे। हर परीक्षा के प्रश्न पत्र में परीक्षा देने के लिए तय किया गया समय अंकित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक डिग्री कोर्स के परीक्षा फार्म भरने तिथि 15 तक बढ़ी
हिमाचल प्रदेश विवि ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री की 15 मार्च से संभावित वार्षिक परीक्षओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 तक बढ़ा दी गई है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यूजी डिग्री कोर्स के कंपार्टमेंट वाले छात्र, लेट कॉलेज छात्र और रेगुलर परीक्षार्थी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अब 15 फरवरी तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद तय नियमों और दरों के हिसाब से लेट फीस ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed