{"_id":"6458edf0b0f1b9afa106228c","slug":"hpu-shimla-apply-online-for-five-year-law-course-by-june-30-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: पांच वर्षीय विधि कोर्स के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: पांच वर्षीय विधि कोर्स के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
Mon, 08 May 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 May 2023 06:12 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए बीएएलएलबी पांच वर्षीय विधि कोर्स के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए बीएएलएलबी पांच वर्षीय विधि कोर्स के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स की 120 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 30 जून तक इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बारहवीं में प्राप्तांक पर तैयार की जाने वाली मेरिट के आधार पर इस कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएएलएलबी ऑनर्स कोर्स में प्रवेश के लिए 30 जून आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद एक से सात जुलाई तक छात्र भरे गए ऑनलाइन आवेदन फार्म में आवश्यकता अनुसार संशोधन या सुधार कर सकेंगे। बीएएलएलबी कोर्स के लिए निर्धारित तिथि तक आने वाले आवेदन फार्म के बाद संस्थान 14 जुलाई को संस्थान के एवालॉज चौड़ा मैदान स्थित परिसर में नए सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने बताया कि प्रवेश की पहली मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। काउंसिलंग के दौरान सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इससे संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://admissions.hpushimla.in/ या https://admissions.hpushimla.in/Home.aspx लिंक पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। 45 नॉन सब्सिडाइज्ड और 75 सीटें सब्सिडाइज्ड सीटें रहेंगी। इसमें सरकार और विवि के नियमों के अनुरूप रोस्टर लागू होगा।
विज्ञापन