{"_id":"62e67b74cdda7615994a6c66","slug":"hpu-shimla-admission-in-colleges-for-ug-courses-date-extended-till-5-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: कॉलेजों में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: कॉलेजों में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई
Sun, 31 Jul 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Jul 2022 06:25 PM IST
सार
सीबीएसई और आईएससी के देरी से घोषित हुए बारहवीं के नतीजों के चलते तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 5 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सीबीएसई और आईएससी के देरी से घोषित हुए बारहवीं के नतीजों के चलते तिथि बढ़ाई गई है। अब कॉलेज 6 अगस्त को पहली मेरिट जारी करेंगे। विश्वविद्यालय के अधीष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने तिथि बढ़ाने को लेकर स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कुलसचिव की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने पहले 20 जुलाई अंतिम तिथि तय की थी। सीबीएसई और आईएससी के नतीजे देरी से आने पर तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। अब विवि से संबद्ध सात जिलों के कॉलेजों के पोर्टल प्रवेश के आवेदन फॉर्म जमा करवाने को 5 अगस्त तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन