फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU's provisional vice chancellor said that SCA election is the right of the students, decision will be taken when the time comes

शिमला: एचपीयू के अस्थायी कुलपति बोले- एससीए चुनाव विद्यार्थियों का हक, समय आने पर लिया जाएगा फैसला

Wed, 23 Mar 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 09:44 PM IST
सार

एचपीयू में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बुधवार को अस्थायी कुलपति का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि विवि में प्रस्तावित नैक के दौरे के लिए तैयारियां और एसएसआर को जमा करवाने का कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
HPU's provisional vice chancellor said that  SCA election is the right of the students, decision will be taken when the time comes
एचपीयू के कार्यकारी कुलपति प्रो. एसपी बंसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बुधवार को अस्थायी कुलपति का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि विवि में प्रस्तावित नैक के दौरे के लिए तैयारियां और एसएसआर को जमा करवाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए जल्द डीन और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। एससीए चुनाव बहाली को लेकर पूछे जवाब में प्रो. बंसल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का अधिकार है। इसके साथ कुछ कर्तव्य भी हैं। इस पर समय आने पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विवि का ग्रेड ए से ए प्लस हो जाएगा। विवि के विकास के लिए एक माह के भीतर विजन -2030 डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। विवि और इससे संबद्ध कॉलेजों में नई शिक्षा नीति को केंद्रीय विश्वविद्यालय की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा रहेगी। विवि में रोजगार की लिहाज से उपयोगी कोर्स शुरू करने, कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विवि में कौशल विकास प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल और उद्यमिता विकास सेल का विभाग और विवि स्तर पर गठन किया जाएगा। 
विज्ञापन


संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी संस्कृत में करेंगे बात
प्रो. बंसल ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी विभाग में संस्कृत में ही बात करेंगे। इससे उन्हें शोध कार्य करने में आसानी होगी। विधि विभाग में भी द्विभाषीय पढ़ाई करवाई जाएगी। नई शिक्षा नीति के लिए इंटर, इंटर यूनिवर्सिटी कोर्स चुनने के लिए विषयों की बॉस्केट तैयार की जाएगी। जिसे छात्र चुन सकेंगे। तैयारी के लिए नई शिक्षा नीति की कमेटी का गठन किया जाएगा। विवि में शोध को बढ़ावा देने के लिए अलग पब्लिकेशन हाउस बनाने का प्रयास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत बनाएंगे परीक्षा परिणाम का सिस्टम
प्रो. बंसल ने विवि के पटरी से उतरे परीक्षा परिणाम के सिस्टम और ईआरपी सिस्टम की खामियों को लेकर किए सवाल के जवाब में कहा कि वे संबंधित विभागों और विशेषज्ञों के साथ बैठ कर समाधान निकालेंगे। एक माह से मांगों को लेकर चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन और उनकी मांगों के समाधान के सवाल पर कहा कि उन्होंने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक का समय दे दिया है। उनकी मांगें सुनी जाएंगी। 


आर्थिक संकट पर बोले, सरकार से उठाएंगे मामला
विवि के आर्थिक संकट और बढ़े खर्च को लेकर किए गए सवाल के जवाब में प्रो. बंसल ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि विवि को इस बार मांग के अनुसार बजट नहीं मिला है। नए पे स्केल और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष बजट बढ़ोतरी का मामला वे उठाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed