पढ़िए, बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध बीएड कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए 28 जुलाई से विवि में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। आठ से 18 अगस्त तक काउंसलिंग का दूसरा चरण चलेगा।
विवि का शिक्षा विभाग अगले दो से तीन दिन में बीएड की सीटों के लिए होने वाली इस काउंसलिंग का विषय वार मेरिट के आधार पर शेड्यूल जारी करेगा।
शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. हरबंस राणा ने माना कि 28 जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
50 रुपए रहेगी बैंक कमीशन
विवि में काउंसलिंग के लिए सभागार की उपलब्धता और अन्य विषयों की काउंसलिंग की तिथियों को देखते हुए विभाग शेड्यूल तैयार कर रहा है।
इस बार काउंसलिंग में आने वाले छात्रों को फीस जमा करने को लगने वाले बैंक कमीशन में सिर्फ 50 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले सौ रुपये लिए जाते थे।
स्टेट कोआपरेटिव बैंक में प्रवेश पाने वाले छात्रों की फीस जमा होगी।
प्राइवेट कॉलेजों में ये रहेगी टोकन मनी
प्रदेश बीएड कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके शांडिल ने बताया कि 28 जुलाई को काउंसलिंग शुरू होने से पूर्व ही सभी निजी कॉलेजों को काउंसलिंग की टोकन मनी का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा, जो सौ सीटों वाले कॉलेजों को 15000, जबकि दो सीट वाले कॉलेजों को 30 हजार तय किया गया है।
इस बार प्रदेश भर में बीएड की 8500 सीटों के लिए करीब दस हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसकी मेरिट सूची विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा पहले ही जारी कर चुकी है। काउंसलिंग विषय के हिसाब से होगी।