{"_id":"68af188dc515cf1528022683","slug":"hpu-recovered-rs-4-crore-outstanding-fees-from-bed-colleges-shimla-news-c-19-sml1002-591871-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बीएड कॉलेजों से एचपीयू ने \nवसूली 4 करोड़ बकाया फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बीएड कॉलेजों से एचपीयू ने वसूली 4 करोड़ बकाया फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सालों से कॉलेज नहीं चुका रहे थे फीस
विवि की सख्ती के बाद कॉलेजों के तेवर नरम पड़े
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने निजी बीएड कॉलेजों से एक माह के भीतर चार करोड़ की बकाया संबद्धता और निरीक्षण फीस वसूली है। यह कॉलेज वर्ष 2015 से फीस नहीं चुका पा रहे थे। एचपीयू निजी कॉलेजों से संबद्धता फीस एक लाख 80 हजार रुपये सालाना लेता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस न चुकाने पर निजी कॉलेजों को बीएड सीटें आवंटित करने से मना कर दिया था। इसके बाद ही निजी कॉलेजों ने फीस चुकाने में तत्परता दिखाई है। अब तक 36 निजी बीएड कॉलेज फीस जमा करवा चुके हैं। 54 कॉलेजों ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 में बैच बैठाने के लिए निर्धारित की गई संबद्धता और निरीक्षण की करीब एक लाख अस्सी हजार की फीस जमा करवा दी है। विश्वविद्यालय ने शेष बचे 18 कॉलेजों को भी जल्द फीस जमा करवाने को लेकर पत्र लिखे हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद प्रो. हरि मोहन शर्मा ने माना कि लंबे समय से संबद्ध बीएड कॉलेज फीस नहीं चुका रहे थे। इस सत्र की काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही विवि ने पिछली फीस चुका कर सीट के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन करवाने को लेकर पत्र जारी किए थे।