{"_id":"5899b68a4f1c1b8a52379436","slug":"hpu-non-teaching-employees-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव आज, ये हैं दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव आज, ये हैं दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव बुधवार को होंगे। मंगलवार को प्रचार के अंतिम रोज प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। समर्थकों के साथ विवि कल्याण संघ के पैनल ने अध्यक्ष पद उम्मीदवार पीपी नेगी और सचिव गीता राम की अगुवाई में परिसर में प्रचार अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
इधर, विवि सर्व कर्मचारी कल्याण संघ ने पूर्व में अध्यक्ष रहे बिपन कुमार और महासचिव पद उम्मीदवार महेश कुमार की अगुवाई में अपने समर्थकों के साथ मिलकर विवि परिसर और देर शाम आवासीय कॉलोनी में भी जा कर प्रचार अभियान को जारी रखा।
विज्ञापन
इसके अलावा विवि कर्मचारी संघर्ष मंच ने अध्यक्ष पद उम्मीदवार नरेश शर्मा और महासचिव मोहन लाल की अगुवाई में एक एक कर्मचारी से मुलाकात कर अपने लिए वोट- सपोर्ट की अपील की। भाजपा समर्थित संघ सर्व कर्मचारी कल्याण संघ जहां पूर्व कार्यकारिणी में जीत कर आने के बाद शेष बचे कर्मचारी हित के मसलों का हल करवाने को समर्थन मांग रहा है, ओर अपनी उपलब्धियां गिना रहा है।
विज्ञापन
वहीं माकपा समर्थित विवि कर्मचारी संघर्ष मंच का पैनल नरेश कुमार शर्मा की सरदारी में पूर्व में कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों को आम कर्मचारियों की साझी लड़ाई की जीत करार देकर, आने वाले समय में भरपूर समर्थन और उनके पक्ष में मतदान कर अपने हितों को सुरक्षित रखने को मुद्दा बनाकर मैदान में है। वहीं कांग्रेस समर्थित पीपी नेगी की टीम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने पर विवि और कर्मचारी हित में कार्य करवाने को लेकर आम कर्मचारियों के बीच है।
साढ़े दस बजे से शुरू होगा मतदान
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से विवि सभागार में स्थापित किए जाने वाले मतदान केंद्रों में मत डाले जाएंगे। इसमें सात कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 544 गैर शिक्षक मत का प्रयोग प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव के लिए तैनात किए गए रिटर्निंग ऑफिसर राजीव धीमान और जगदीश ने बताया कि साढ़े तीन बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी और चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
पद सर्व कर्मचारी कल्याण संघ विवि कल्याण संघ विवि कर्मचारी संघर्ष मंच
अध्यक्ष बिपन कुमार पीपी नेगी नरेश कुमार शर्मा
उपाध्यक्ष दिनेश कुमार राजेश ठाकुर सुभाष चंद्र
महासचिव महेश कुमार गीता राम मोहन लाल
संयुक्त सचिव बुद्धि राम विनीत सूद हरि कांत चौहान
संगठन सचिव कुलदीप ठाकुर शिवानी रविंद्र कुमार
प्रेस सचिव रवि सिंह रवि कांत शिवानी मेहरा
वित्त सचिव ज्योति प्रकाश सुरेश कुमार देवेंद्र