शिमला: एचपीयू की एमसीए की छात्रा महक पठानिया का हार्ट अटैक से निधन, विश्वविद्यालय समुदाय ने जताया शोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:51 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महक पठानिया का आकस्मिक निधन हो गया। इरावती छात्रावास में रहने वाली महक के निधन से विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र वर्ग शोकाकुल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शोक प्रस्ताव में दिवंगत छात्रा को निष्ठावान, कर्मठ और मेहनती बताया गया। समुदाय ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
शोक व्यक्त करते हुए छात्र व एचपीयू प्रशासन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी