{"_id":"62c96fb1a07bbc56d7229314","slug":"hpu-foundation-day-will-be-celebrated-in-a-different-style-activities-will-run-throughout-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Foundation Day: अलग अंदाज में मनेगा एचपीयू शिमला का स्थापना दिवस, हफ्ते भर चलेंगी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Foundation Day: अलग अंदाज में मनेगा एचपीयू शिमला का स्थापना दिवस, हफ्ते भर चलेंगी गतिविधियां
Sat, 09 Jul 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:38 PM IST
सार
22 जुलाई को विवि सभागार में मुख्य कार्यक्रम में विवि के कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। स्थापना दिवस समारोह सप्ताह का समापन विश्वविद्यालय एल्यूमनाई समारोह से होगा।
विज्ञापन
कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस बार 22 जुलाई को स्थापना दिवस को अलग अंदाज में मनाएगा। 18 से 23 जुलाई तक विश्वविद्यालय में कई तरह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें सेमिनार, संगोष्ठियां, सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 22 जुलाई को विवि सभागार में मुख्य कार्यक्रम में विवि के कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। स्थापना दिवस समारोह सप्ताह का समापन विश्वविद्यालय एल्यूमनाई समारोह से होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने शनिवार को विवि में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संघ के समारोह में सांसद जेपी नड्डा पूर्व छात्र संघ के दस करोड़ ने बनने वाले भवन की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान विवि के उच्च पदों पर सेवाएं देर रहे और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब सौ पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन दस दिव्यांग पूर्व छात्रों को संघ की आजीवन निशुल्क सदस्यता प्रदान की जाएगी। इस दिन विश्वविद्यालय के विजन-2030 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि पूर्व छात्र संघ के पोर्टल का भी इसी दिन लिंक जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से कोई भी पूर्व छात्र इसमें सदस्यता ले पाएगा। साथ ही निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे पूर्व छात्र अपने संस्थान के भर्ती संबंधित जानकारी इस पर अपलोड कर पाएंगे, जिससे विवि के छात्रों को रोजगार पाने का मौका मिलेाग। समारोह में दस विश्वविद्यालयों के कुलपति भी भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान विवि के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. पीके आहलूवालिया और जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द घोषित होंगे विवि के परीक्षा परिणाम
कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि यूजी अंतिम वर्ष और पीजी के लटके परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लिए कॉलेज प्राचार्यों और शिक्षकों की मांग पर छह माह तक नीति को समझने और इसे लागू करने के लिए छह माह का समय दिया जा रहा है। चपरासी के 94 पदों पर मेरिट के आधार पर जल्द भर्ती कर दी जाएगी। तृतीय श्रेणी के पदों के लिए भी जल्द लिखित परीक्षा होगी।