फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu extended ug classes exam form submission date

एचपीयू ने प्रदेश के हजारों छात्रों को दी बड़ी राहत

Sun, 19 Oct 2014 03:16 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
hpu extended ug classes exam form submission date

प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी परीक्षा फार्म भरने की तारीख 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इससे प्रदेश भर के 75 हजार से अधिक छात्रों को राहत मिली है।

विज्ञापन


अब छात्र बिना लेट फीस यूजी रूसा (सीबीसीएस) में प्रथम और तृतीय सत्र के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्रों को 31 अक्तूबर के बाद 1200 रुपये फीस देनी पड़ेगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूजी कक्षाओं के पहले और तीसरे सत्र के सभी संकाय, बीसीए/बीबीए जैसे कोर्स के छात्र 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा फार्म की जटिल प्रक्रिया से परेशान छात्र

hpu extended ug classes exam form submission date

परीक्षा फार्म भरने की जटिल प्रक्रिया से परेशान हो रहे छात्रों को राहत देने के लिए विश्वविद्यालय ने दूसरी बार फार्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई है। पहले यह तिथि 10 अक्तूबर तय की गई थी।

विश्वविद्यालय से फीस जमा करवाने को ऑनलाइन ब्योरा न आने, तकनीकी खामियां और बीच में छुट्टियां आने की समस्या को देखते हुए फार्म भरने की तिथि को पहले बीस अक्तूबर तक बढ़ाया। इसके बावजूद प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र फार्म नहीं भर पाए।

ऐसे में तिथि को फिर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया है। यूजी कोर्स की पहले और तीसरे सत्र की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed