फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu extended the application date for PG entrance exam based course

HPU Shimla: एचपीयू ने पीजी प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स की आवेदन तिथि बढ़ाई

Mon, 15 May 2023 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 10:01 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रवेश परीक्षा आधारिक स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 20 मई तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
hpu extended the application date for PG entrance exam based course
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रवेश परीक्षा आधारिक स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 20 मई तक बढ़ा दिया है। तीनों छात्र संगठनों ने सोमवार को विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम से मुलाकात कर तिथि बढ़ाने की मांग उठाई थी। विवि प्रशासन ने छात्रों की इस मांग को मान कर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 20 मई तक बढ़ाने का निर्णय लेकर इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। पूर्व में विवि ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की थी। अब तिथि बढ़ने के बाद विवि एडमिशन पोर्टल को फिर खोलेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के तिथि बढ़ाने के बाद एचपीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली पीजी की संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैथ, पर्यावरण विज्ञान, एमए भूगोल, इंग्लिश, हिंदी, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, इतिहास, एमसीए, एम कॉम, एमएड, एमटीटीएम, बीएचएम, एलएलबी, एमबीए और बीएड कोर्स की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए भी अब प्रदेश भर के छात्र 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि प्रशासन के इस फैसले से विभागों इससे तय समय सीमा में आवेदन करने से चूक गए छात्र admissions.hpushimla.in से सीधे और hpuniv.ac.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed