फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU employees made strategy regarding pending demands

Shimla News: एचपीयू कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर बनाई रणनीति

Tue, 02 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU employees made strategy regarding pending demands
आंदोलन की तैयारी, मांगों पूरी न होने से आक्रोश
विज्ञापन

गैर शिक्षकों के पदों पर भर्ती शुरू करने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के गैर शिक्षक कर्मचारी लंबित मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन की तैयारी में है। कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में बैठक मांगों को लेकर चर्चा की।

समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी गैर शिक्षक कर्मचारी संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मौजूद समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि विवि प्रशासन और गैर शिक्षक कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने पर भी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है। संस्थान के मुखिया के न होने से कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। वर्ष 2020 से विज्ञापित गैर शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न संवर्गों के पदों को भरने की प्रक्रिया अटकी हुई है। इसके अलावा सितंबर 2021 के बाद से हिमाचल प्रदेश विवि की वित्त समिति की नियमित बैठक न होने से कर्मचारियों के मामले लंबित हैं।
विज्ञापन



चार जुलाई को कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता हटने के बाद भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति मामलों को लेकर भर्ती एवं पदोन्नति समिति की नियमित बैठक नहीं रखी जा रही है। इससे कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले लटके हुए हैं। इन आम कर्मचारियों से सीधे तौर पर जुड़े मामलों पर चर्चा के बाद संयुक्त समन्वय समिति ने फैसला लिया कि चार जुलाई को इन मांगों को लेकर कर्मचारी समिति के बैनर तले कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें आम कर्मचारियों को मांगे मनवाने को समिति की बनाई गई रणनीति का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article