फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU declared the result of B.Ed entrance exam, merit will come next week

BEd Entrance Exam Result: एचपीयू शिमला ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, अगले सप्ताह मेरिट

Sat, 15 Jul 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित की गई बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि अगले सप्ताह बीएड की श्रेणीवार मेरिट जारी करेगा। 

विज्ञापन
HPU declared the result of B.Ed entrance exam, merit will come next week
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित की गई बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि अगले सप्ताह बीएड की श्रेणीवार मेरिट जारी करेगा। 1 जुलाई को प्रदेश भर में स्थापित किए परीक्षा केंद्रों में आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में 22,204 विद्यार्थियों में से 20,983 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बीएड की प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आने के बाद अब कोर्स के लिए एचपीयू और सरदार पटेल विवि मंडी से संबद्ध 75 बीएड कॉलेजों और संस्थानों की करीब आठ हजार सीटों को आवंटित करने को लेकर होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पर फैसला लिया जाना है। इसके लिए दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की अगले सप्ताह ही संयुक्त बैठक होगी।

विज्ञापन


इसमें ही निर्णय होगा कि काउंसलिंग दोनों विवि संयुक्त करवाएंगे या दोनों अलग-अलग काउंसलिंग करवाकर सीट आवंटन करेंगे। यदि काउंसलिंग अलग हुई तो, दोनों विवि अपने अपनी-अपनी मेरिट बनाकर काउंसलिंग आयोजित करेंगे। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को अपनी पसंद का कॉलेज लेने के लिए दोनों विवि की काउंसलिंग के शेड्यूल और प्रक्रिया में समय का अंतर रखना होगा, जिससे विद्यार्थी दोनों काउंसलिग में शामिल हो सके। हालांकि, इस बार संयुक्त काउंसलिंग आयोजित कर एचपीयू को ही सभी कॉलेजों के लिए सीट आवंटन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आगे की प्रक्रिया आने वाले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

यूआईटी में बीटेक कोर्स की पहली प्रवेश मेरिट जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए सभी पांचों विभागों में बीटेक कोर्स के लिए पहली प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। संस्थान के पांचों बीटेक कोर्स कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए विवि ने 11 जून को प्रवेश परीक्षा ली थी। इसकी मेरिट और विद्यार्थियों की बीटेक कोर्स के लिए भरी प्राथमिकता के आधार पर ही संस्थान ने पहली मेरिट जारी की है।


 

मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं रो 18 जुलाई तक फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। इस पहली प्रवेश मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को फिलहाल अस्थायी तौर पर प्रवेश के लिए पात्र माना गया है। दस्तावेजों की छानबीन के बाद ही प्रवेश स्थायी होगा। फीस जमा करवाने की रसीद को जमा करवाना होगा। संस्थान 18 जुलाई तक पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थियों  के फीस जमा करवाने के बाद खाली रहने वाली सीटों को भरने के लिए 22 जुलाई को दूसरी प्रवेश मेरिट जारी करेगा। संस्थान ने मेरिट को विवि की वेबसाइट पर आवश्यक निर्देश और जानकारी अपलोड है। इसमें कहा है कि पहली मेरिट में शामिल सिर्फ उन्हीं छात्रो को मेरिट के आधार पर संस्थान पसंद के बी टेक कोर्स में प्रवेश को मौका देगा। इनकी तय अवधि में फीस जमा होगी। संस्थान के पांच बी टेक विभागों में करीब 395 सीटें भरी जानी हैं, इनमें आरक्षित क्षेणी में शारीरिक रूप से अक्षम के साथ ही विशेष तौर पर क्रिएट की कुछ श्रेणी की सीटें खाली रही है। इनमें वार्ड आफ एचपीयू कर्मचारी जैसी श्रेणी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed